bank fd rates: FD कराने वालों को झटका, इस सरकारी बैंक ने घटाया ब्याज, चेक करें नया रेट – RGH NEWS
बिजनेस

bank fd rates: FD कराने वालों को झटका, इस सरकारी बैंक ने घटाया ब्याज, चेक करें नया रेट

Bank fd rates पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। दरों में 10 से 20 बीपीएस तक की कटौती की गई है। नई ब्याज दरें 1 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुके हैं। बैंक ने कुछ टेन्योर पर कम रिटर्न ऑफर करने का फैसला लिया है। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर 6.60% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। पहले अधिकतम ब्याज दर 6.70% था।

FD
FD

 

वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.25% एक्स्ट्रा रिटर्न भी बैंक ऑफर कर रहा है। 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष आयुवर्ग के लोगों के लिए ब्याज दर अधिकतम 7.10% है। वहीं सुपर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.35% ब्याज यह बैंक ऑफर कर रहा है। सुविधा का लाभ डोमेस्टिक रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ही मिलता है। 3 करोड़ रूपये से कम के निवेश पर मिलेगा। 6 महीने से लेकर 120 महीने तक का टेन्योर चुनना भी अनिवार्य है।

 

Read more Chhatisgarh News: आस्था ने छुआ हृदय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट

 

इन टेन्योर पर मिलेगा अब कम रिटर्न

Bank fd rates1 साल से अधिक 2 साल से कम के टेन्योर पर बैंक अब 6.30% ब्याज देगा, पहले इसपर इंटरेस्ट 6.40% मिलता था। 444 दिन के स्पेशल एफडी स्कीम पर बैंक अब 6.70% नहीं बल्कि 6.60% रिटर्न देने वाला है। 555 दिन के इंड ग्रीन एफडी पर इंटरेस्ट रेट को 6.70% से घटकर 6.50% किया गया है। 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर अब 6.40% नहीं बल्कि 6.30% इंटरेस्ट मिलेगा। इंड सिक्योर और ग्रीन दोनों ही इंडियन बैंक के स्पेशल एफडी स्कीम्स में से एक है, जिनकी वैलिडिटी 31 दिसंबर 2025 है। दोनों योजनाओं में 1000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये से कम तक का निवेश कर सकते हैं।

 

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का ऐलान, 2 नवंबर को नहीं मिलेगी ये दो सर्विस, अलर्ट जारी 

  • मैच्योरिटी स्लैब और इंटरेस्ट रेट
  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.80%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 2.80%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.25%
  • 91 से लेकर 120 दिन- 3.50%
  • 121 से लेकर 180 दिन- 3.85%
  • 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम- 4.50%
  • 9 महीने से लेकर एक साल से कम- 4.75%
  • एक साल- 6.10%
  • एक साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.30%
  • इंड सिक्योर (444 दिन)- 6.60%
  • इंड ग्रीन (555 दिन)- 6.50%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
  • 3 साल से लेकर 5 साल- 6.25%
  • 5 साल- 6%
  • 5 साल से अधिक- 6%

Related Articles

Back to top button