Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ बर्बरता, घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार.. पेड़ से बांधकर काटे बाल – RGH NEWS
देश

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ बर्बरता, घर में घुसकर महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार.. पेड़ से बांधकर काटे बाल

Bangladesh Protests बांग्लादेश से हिंदू विधवा महिला के साथ बर्बरता की वारदात सामने आई है। झेनैदाह जिले के कालीगंज में एक विधवा हिंदू महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। इस क्रूर यातना में केवल गैंग रेप ही नहीं हुआ। 40 वर्षीय महिला को पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाल काट दिए गए। आरोपियों ने इस भयानक यातना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

 

20 लाख टका में शाहिन से खरीदी थी जमीन

संगबाद प्रतिदिन की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले उसने शाहिन और उसके भाई से 20 लाख टका में जमीन समेत दो मंजिला मकान खरीदा था। तब से वह मुख्य आरोपी शाहिन की बुरी नजरों में घिरी हुई है। शाहिन ने पहले भी कई बार उसे गलत प्रस्ताव दिए थे, जिन्हें उसने ठुकरा दिया था।

 

Read more Chhatisgarh News: भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

 

गैंग रेप के बाद मांगे 50 हजार टका

पीड़िता ने कहा कि इसके बाद से शाहिन उसे परेशान करने लगा। विधवा ने पुलिस को बताया कि पिछले शनिवार शाम को शाहिन और उसका साथी हसन अचानक घर में घुस आए। दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने उसी दिन उससे 50 हजार टका और

 

घर में घुसकर महिला का बलात्कार किया

शनिवार शाम को महिला के गांव से दो रिश्तेदार घर आए। आरोप है कि उसी दौरान शाहिन और उसके साथी हसन ने घर में घुसकर महिला का बलात्कार किया। उन्होंने 50 हजार रुपये (भारतीय मुद्रा में 37 हजार रुपये) की और मांग की। जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो घर आए रिश्तेदारों को पीट-पीटकर भगा दिया गया। आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

बेहोश हुई पीड़िता

इस मामले पर पुलिस ने कहा कि हिंदू विधवा महिला को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में बचाया और झेनाइदाह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। झेनाइदाह पुलिस ने कहा कि महिला के होश में आने के बाद उसे थाने बुलाया गया और उसका बयान दर्ज किया गया है

Related Articles

Back to top button