हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगेगा 501 किलो वजनी लड्डू का भोग – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगेगा 501 किलो वजनी लड्डू का भोग

रायपुर : भिलाई की सेक्टर-9 में इस वर्ष हनुमान जयंती का कार्यक्रम भव्य आयोजन के साथ मनाया जायेगा , सेक्टर-9 के हनुमान मंदिर में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के द्वारा करीब 501 किलो का लड्डू भगवान बजरंगबली को अर्पित किया जाएगा।

कहा जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, शनिवार को है । हनुमान जी की उपासना करने वालों के लिए यह दिन खास होता है।

आपको बता दे 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सेक्टर-9 mandir में सुबह 7 बजे भव्य आयोजन होगा। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी भी विशेष पूजा-अर्चना करने शामिल होंगे। वहीं हनुमानजी के जन्मोत्सव पर 501 किलो का लड्‌डू चढ़ाया जाएगा। जिसे प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, आयोजन को लेकर तैयारी हो गई है। हर साल की तरह इस साल भी 16 अप्रैल को भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन हनुमान मंदिर सेक्टर-9 की कृपा सदैव भिलाईवासियों(bhilai residents ) पर रही है। संकट मोचन सबके दुख को हर लेते हैं। कल उनके जन्मोत्सव पर पूरा भिलाई झूमेगा।

Related Articles

Back to top button