Bajaj Pulsar 220F का अपडेटेड वर्जन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत केवल इतनी …

Bajaj Pulsar 220F Price & Features: बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में पल्सर 220F को फिर से लॉन्च किया है. 2023 बजाज पल्सर 220F को भारत में 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है. इस सेमी-फेयर्ड मोटरसाइकिल को अप्रैल 2022 में बंद कर दिया गया था. हालांकि, डिमांड को देखते हुए इसे कुछ मामूली अपडेट्स के साथ अब फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है.
पल्सर 220F की किसी से सीधी टक्कर नहीं!
नई बजाज पल्सर 220F को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये रखी गई है. बजाज ने इस मोटरसाइकिल को डिस्पैच करना शुरू कर दिया है और यह जल्द ही देश भर के सभी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी. पल्सर 220F की किसी से सीधी टक्कर नहीं है हालांकि अप्रत्यक्ष रूप से यह TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar F250 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है.
2023 बजाज पल्सर 220F का इंजन और पावर
डिजाइन की बात करें तो 2023 बजाज पल्सर 220F काफी हद तक पुरानी पल्सर 220F के जैसी ही है. नई पल्सर 220F में 220cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 8,500 RPM पर 20bhp पावर और 7,000 RPM पर 18.5 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह अब नए उत्सर्जन मानदंडों के अनुकूल है.
Also Read Rashifal 26 March: इन राशि बालों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें अपना राशिफल..
2023 बजाज पल्सर 220F के कुछ फीचर्स
Bajaj Pulsar 220F Price & FeaturesBajaj Pulsar 220F में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर आते हैं. ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ दोनों छोर पर (आगे और पीछे) डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. पल्सर 220F में एनालॉग टैकोमीटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है



