Azaad Review: जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’, पढ़ें रिव्यू…

Azaad Review रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमर देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ये फिल्म काफी समय से सु्र्खियों में बनी हुई थी और फैंस भी लंबे समय से इसकी रिलीज का वेट कर रहे थे, जो आज खत्म हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शक भी सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं और फिल्म की काफी तारीफ भी कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखना का प्लान कर रहे हैं तो एक बार फिल्म के रिव्यू पर एक नजर डाल लिजिए.
फिल्म में राशा और अमन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. दोनों की ये पहली फिल्म है, लेकिन उनकी एक्टिंग देखने के बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये दोनों की पहली फिल्म है. दोनों के अभिनय ने फिल्म में बखूबी जान डाली. इस फिल्म की कहानी एक घोड़े के ईद-गिर्द घूमती है, जिसका नाम ‘आजाद’ है. फिल्म का कहानी आपको खुश करने के साथ-साथ इमोशनल भी करती है. फिल्म की कहानी 1920 के दौर में से
Read more Gold Rate Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट…
फिल्म की शानदार कहानी
Azaad Reviewइसमें बागी विक्रम सिंह (अजय देवगन) और उनके वफादार घोड़े आजाद की कहानी दिखाई गई है. गोविंद (अमन देवगन) नाम का एक गांव का लड़का, जिसे घोड़े बेहद पसंद हैं, आजाद पर मोहित हो जाता है. कहानी में जानकी देवी (राशा थडानी) की एंट्री होती है, जो गोविंद की मदद करती हैॉ. गोविंद और विक्रम के बीच के रिश्ते, उनके संघर्ष और गांव के भविष्य के लिए उनकी भूमिका फिल्म की मुख्य धुरी हैं. फिल्म में राशा के एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स ने दर्शकों का खूब दिल जाती.



