Ayodhya Ram Mandir: रामलला के भक्तो के लिए जरूरी सूचना! कल से राम मंदिर के नियमों में होगा बड़ा बदलाव.. – RGH NEWS
देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के भक्तो के लिए जरूरी सूचना! कल से राम मंदिर के नियमों में होगा बड़ा बदलाव..

Ayodhya Ram Mandirप्रयागराज में महाकुंभ समाप्त होने के बाद अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ गई है। जिस कारण फिर से निकासी मार्ग को बदलने पर विचार किया जा रहा है। राम मंदिर में भीड़ बढ़ने के बाद रामजन्मभूमि परिसर के गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं की निकासी कराई जा रही है।और पढ़ें

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में पिछले डेढ़ माह से रोजाना 3 से 4 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे थे। लेकिन हाल ही में यहां आने वाले दर्शानार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले दो दिनों से रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटकर दो-ढाई लाख के करीब आ गई है। जिस कारण अब मंदिर के निकासी मार्ग को फिर से बदलने की तैयारी है। रामजन्मभूमि परिसर के गेट नंबर 3 को फिर से बंद कर दिया जाएगा। अभी इसी गेट से श्रद्धालुओं को एग्जिट कराया जा रहा है।

 

डेढ़ महीने बढ़ी अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या में डेढ़ महीने पहले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सुरक्षा से जुड़े अधिकारियोंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। जिसके बाद मंदिर के निकासी मार्ग में बदलाव किया गया। अब भीड़ कम होने पर फिर से व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम होने जाने से निकासी मार्ग को बदलने पर विचार हो रहा है।

दोबारा लागू होगी पुरानी व्यवस्था

Ayodhya Ram Mandirप्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई थी। महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे थे। लेकिन महाकुंभ के समाप्त होने के बाद अयोध्या में भी दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आई है। जिसके बाद पुरानी दर्शन व्यवस्था दोबारा लागू करने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं को रामजन्मभूमि पथ से प्रवेश कराया जाएगा। रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी अंगद टीले की ओर होगी। राम मंदिर में शनिवार शाम तक करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए। अगर रविवार के बाद भी दर्शानार्थियों की संख्या सामान्य स्तर पर बनी रहती है, तब ट्रस्ट पदाधिकारियों से बातचीत की जाएगी और सोमवार से श्रद्धालुओं की निकासी अंगद टीले की ओर से कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button