टेक्नोलोजी

Axis Bank वालों के ल‍िए बुरी खबर, 1 जून से बदल जाएगा यह न‍ियम

Axis Bank servie charges hikes: अगर आपका अकाउंट भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) में है तो यह खबर आपके बहुत काम की है. इस खबर को आप पूरा जरूर पढ़‍िए. एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सेविंग्स अकाउंट्स पर सर्विस चार्जेस में बढ़ोतरी कर दी है. इस असर सभी ग्राहकों पर पड़ेगा. बैंक का यह न‍ियम 1 जून से लागू हो जाएगा. बैंक ने अकाउंट में मेंटेन क‍िए जाने वाले म‍िन‍िमम बैलेंस की ल‍िम‍िट भी बढ़ा दी है. अगर आप बढ़ा हुआ बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाते तो मंथली सर्व‍िस चार्ज भी पहले से ज्‍यादा देना होगा.

म‍िन‍िमम बैलेंस 15 हजार से बढ़कर 25 हजार हुआ

बैंक की तरफ से जारी एक नोट‍िफ‍िकेशन में बताया गया क‍ि सेविंग्स / सैलरी अकाउंट के टैरिफ स्ट्रक्चर में 1 जून, 2022 से बदलाव क‍िया जा रहा है. कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र में मंथली म‍िन‍िमम बैलेंस को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा ऑटो डेबिट सक्‍सेस नहीं होने पर लगने वाली पेनाल्‍टी भी बढ़ा दी गई है. यह आने वाली 1 जुलाई से प्रभावी होगी.

600 रुपये हुआ मंथली सर्व‍िस चार्ज

एक्सिस बैंक के ग्राहक यद‍ि अकाउंट में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं कर पाते तो पहले से ज्‍यादा सर्विस चार्ज देना होगा. मेट्रो और शहरी क्षेत्रों के लिए अधिकतम मंथली सर्व‍िस चार्ज अ‍ब 600 रुपये होगा. सेमी-अर्बन एर‍िया के ल‍िए यह 300 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 250 रुपये होगा.

ऑटो डेबिट फेल होने पर लगेगी इतनी पेनाल्‍टी

नेशनल ऑटोमेट‍िड क्‍लीयर‍िंग हाउस (NACH) के फेल होने पर शुल्क बढ़ाकर 500 रुपये तक कर दी गई है. इसके तहत पहली बार रिटर्न होने पर 375, दूसरी बार 425 और तीसरी बार र‍िटर्न होने पर 500 रुपये देने होंगे. ऑटो डेबिट फेल होने पर लगने वाला चार्ज में भी 50 रुपये का इजाफा हो गया है और यह 200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो गया है.

चेक बुक के ल‍िए देने होंगे ज्‍यादा पैसे

अब यद‍ि आप बैंक से चेकबुक इश्‍यू कराते हैं तो इसके ल‍िए भी आपको ज्‍यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. बदलाव के बाद प्रति लीफ चेक बुक की कीमत 2.50 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये कर दी गई है. यह बदलाव भी 1 जुलाई से प्रभावी होगा. फिजिकल डिटेल और डुप्लीकेट पासबुक फीस के तौर पर 75 रुपये की बजाय अब 100 रुपये देने होंगे. यह बदलाव भी 1 जुलाई से प्रभावी होगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button