Aviation Budget 2025: बजट में देशभर में 120 नई जगहों से हवाई उड़ान शुरू करेगी सरकार….

Aviation Budget 2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले 10 साल में चार करोड़ अतिरिक्त यात्रियों की मदद के लिए 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़े देश का आम नागरिक ‘उड़ान’ योजना शुरू करेगी। शनिवार को संसद में आम बजट 2025-26 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार बिहार की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में नए हवाई अड्डों की सुविधा भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पश्चिमी कोसी नहर के लिए सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र में 50,000 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य खनन की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं और संस्थानों के माध्यम से लघु खनिजों को भी प्रोत्साहित करेगी। सीतारमण ने कहा कि भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा आवश्यक है।
Aviation Budget 2025 अगर बात रेलवे की करें तो रेलवे को पिछली बार की तुलना में 97 लाख 37 करोड़ ज्यादा मिले हैं। पिछले साल 2 लाख 55 हजार 347 करोड़ मिले थे। वहीं इस बार 2 लाख 55 हजार 445 करोड़ रुपए मिले हैं। इनमें से नई रेल लाइन के लिए 32 हजार 235 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं रेलवे दोहरीकरण के लिए 32 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा कंप्युटराइजेशन के लिए 428 करोड़ रुपए और 4550 करोड़ में गेज कन्वर्जन होगा। हालांकि सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। कर्मचारी इसी आशा में थे कि उन्हें इस बजट से कुछ खास मिल सकता है, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ ऐलान नहीं है।
12 लाख की आमदनी पर नहीं देना होगा कोई टैक्स
Aviation Budget 2025देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी है। अब सालाना 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। 12-16 लाख तक की आमदनी पर 15% टैक्स देना होगा। वहीं 16-20 लाख तक 20% टैक्स देना होगा। इसके अलावा 20-24 लाख तक 25% टैक्स देना होगा। इसके अलावा अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। इसके अलावा सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स में दोगुनी छूट मिल सकती है। सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।