राशिफल

Today Rashifal कर्क राशि के लोग सकारात्मक बातों पर ध्यान दें, वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट से न भटकेंपढ़े आज का अपना राशिफल

Cancer people should pay attention to positive things, Scorpio people should not deviate from their target. Read your horoscope for today.

Today Rashifal  गुरुवार, 29 फरवरी को मेष राशि के लोगों की पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। कर्क राशि के लोग सकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान दें। वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट से ध्यान न हटाएं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – NINE OF SWORDS

समस्या बड़ी है तो उसके छोटे हिस्से पर ध्यान देकर सुलझाने की कोशिश करनी होगी। पैसों से चिंता दूर हो सकती है, लेकिन लोगों से मिल रही सलाह पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पुरानी गलती फिर न हो, इस बात का ध्यान होगा। लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्कता रखें।

करियर : गलतियों की वजह से तनाव बढ़ेगा। काम पर बारीकी से ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर के साथ के संबंध सुधरने में वक्त लगेगा। फिलहाल अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : नींद से जुड़ी हुई परेशानी दूर होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृषभ – ACE OF CUPS

जो काम आपकी इच्छा के विरुद्ध हो रहा है, फिलहाल उसे स्वीकार न करें। काम से जुड़ी हुई बातों की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए जो बातें आपकी मर्जी के अनुसार हो रही हैं, उन पर ध्यान देते सकारात्मकता और उत्साह बनाए रखें। अध्यात्मिक बातों से जीवन में बदलाव आ सकता है।

करियर : आपके काम की वजह से समस्या दूर हो सकती है, लेकिन जो जिम्मेदारी आप पर है, उसे निभाने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी मिलेगी, उनकी मदद के लिए तैयार रहना होगा।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मिथुन – SEVEN OF CUPS

जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं या जिनका संबंध आपके व्यक्तिगत जीवन से नहीं है, ऐसी बातों के बारे में विचार न करें। पुरानी बातों में अटके रहने से नुकसान होने की संभावना है। किसी काम को आगे बढ़ाते समय विश्वास की कमी महसूस होती है तो इस काम से जुड़े लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।

करियर : काम अकेले पूरा करने की जिद से तनाव बढ़ सकता है।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी निर्णय फिलहाल सोच-समझकर ही लें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कर्क – TWO OF CUPS

जो बातें आपको जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता देती हैं, उन पर ध्यान दें। पुराने रिश्तों में सुधार आ रहा है, इस कारण तनाव दूर होगा। बेचैनी दूर होने से अगले काम पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। निर्णय को दोबारा परखकर ही आगे बढ़ें।

करियर : वरिष्ठ अधिकारियों से मिल रहे साथ की वजह से काम में रुचि बनी रहेगी।

लव : पार्टनर से जल्दी ही प्रपोजल या कमिटमेंट मिल सकता है।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या दूर करने के लिए एसिडिटी दूर करनी होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

सिंह – THE WORLD

काम करते समय आपको अकेलापन महसूस होता है तो जल्दी ही मदद मिलेगी। आपकी वजह से परिवार के लोगों को थोड़ी चिंता हो सकती है। जब तक बातें स्पष्ट नहीं होंगी, तब तक आगे न बढ़ें। परिवार के लोगों के साथ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं।

करियर : करियर में बदलाव करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है।

लव : पार्टनर के साथ पिकनिक या यात्रा की योजना जरूर बनाएं। रिलेशनशिप में बदलाव नजर आएगा।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 4

कन्या – SEVEN OF WANDS

अपनी समस्या के बारे में केवल चुनिंदा लोगों के साथ ही चर्चा करने की जरूरत है। सोच में आ रहे बदलाव की वजह से अनेक बातें स्पष्ट होंगी। इस कारण अटकी बातों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। किसी भी वजह से अपने काम पर बुरा असर न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

करियर : काम संबंधी टारगेट बड़ा महसूस हो सकता है, इस कारण तनाव रहेगा।

लव : पार्टनर और परिवार के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला – KING OF CUPS

बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देते हुए कामों पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखें। तभी आपका अकेलापन दूर होगा। नए मित्रों के साथ हो रहे परिचय की वजह से सकारात्मकता रहेगी।

करियर : काम से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए संयम रखना जरूरी होगा।

लव : आपका गैर जिम्मेदार व्यवहार पार्टनर के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

हेल्थ : कंधे में जकड़न महसूस होगी। फिजियोथैरेपिस्ट की मदद लें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – PAGE OF WANDS

टारगेट से जुड़ी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। फिलहाल लोगों का साथ न मिलने से थोड़ी निराशा रहेगी। खुद को प्रेरित बनाए रखने की कोशिश करें। नई बातें सीखने का जज्बा बना रहेगा। अपने काम में रुचि बनी रहेगी।

करियर : काम से जुड़ी बातों का सही तरीके से अवलोकन करें। इसके बाद ही नई जिम्मेदारी स्वीकार करें।

लव : पार्टनर के कारण परिवार का वातावरण बिगड़ने की संभावना है। पार्टनर के साथ सही तरीके से बातचीत करते रहें।

हेल्थ : घुटनों की तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु – EIGHT OF SWORDS

नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने टारगेट्स पर ही ध्यान दें। फिलहाल आपको निवेश के साथ-साथ आर्थिक समस्या दूर करने पर ध्यान देना होगा। बड़ी खरीदारी के लिए तैयारी शुरू करें। जीवन में आ रहे बदलाव को समझते हुए, उन्हें अपनाएं। आपका जीवन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

करियर : स्टॉक मार्केट में काम करने वाले लोगों को निर्णय लेते समय सोच-विचार करने की जरूरत है। अपने अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है।

हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर – FOUR OF PENTACLES

जिन कामों का गहराई से विचार कर रहे हैं, उन पर अमल करने का सही समय आया है। आपको मिल रही मदद की वजह से समस्या दूर होगी, करियर में नई शुरुआत हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन में अनेक बदलाव आ सकते हैं।

करियर : करियर के कारण चिंता हो सकती है। आप सही मार्ग पर हैं, केवल काम करने पर ध्यान देते रहें।

लव : पार्टनर को दिया गया वचन ठीक से निभाएं, वर्ना एक-दूसरे के लिए नाराजगी बढ़ेगी।

हेल्थ : गले की खराश और खांसी बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

कुंभ – PAGE OF PENTACLES

बड़ी समस्या का समाधान जल्दी ही प्राप्त होगा। इस कारण आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों को देखने का नजरिया बदलेगा, इस वजह से करीबी लोगों के साथ के संबंध में सुधार आ सकता है। युवाओं को अपने जीवन के लिए गंभीरता बढ़ाने की जरूरत है। काम संबंधी स्किल्स पर भी ध्यान दें। हर एक काम में प्रगति मिलेगी।

करियर : विद्यार्थी वर्ग के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो सकती है।

लव : जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस होता है, उसे अपनी भावनाओं के बारे में जरूर बताएं।

हेल्थ : त्वचा संबंधी दिक्कतें होने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मीन – TEN OF CUPS

Today Rashifal

व्यक्तिगत जीवन में गंभीरता रखेंगे तो कई बदलाव नजर आएंगे। परिवार से संबंधित समस्या दूर कर पाएंगे। परिवार के किसी व्यक्ति के लिए नकारात्मक विचार न बनने दें। उनका पक्ष जल्दी समझ आएगा। एक-दूसरे के साथ समझौता करते हुए निर्णय ले पाएंगे। घर की सजावट में किए गए बदलाव से सोच में भी बदलाव आएगा।

करियर : प्रतिस्पर्धियों के काम पर ध्यान दें, नई बातें सीखने के लिए मिल सकती हैं।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। अपने टारगेट की ओर डेडीकेशन बढ़ने लगेगा।

हेल्थ : पुरानी बीमारी के बारे में विचार करने से चिंताएं बढ़ेंगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

Related Articles

Back to top button