खेल

Asia Cup 2025 Schedule: Asia Cup का शेड्यूल हुआ ऐलान… जानिए किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच…

Asia Cup 2025 Schedule एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बार यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा। खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

कुल 8 टीमें और 20 मुकाबले

इस बार टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेंगी और फाइनल समेत 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान के साथ यूएई और ओमान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे ग्रुप स्टेज में ही हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग और अफगानिस्तान शामिल हैं।

एशिया कप 2025 में खेलेंगी ये 8 टीमें

  • भारत
  • अफगानिस्तान
  • बांग्लादेश
  • पाकिस्तान
  • श्रीलंका
  • यूएई
  • ओमान
  • हांगकांग

अबू धाबी और दुबई में होंगे मुकाबले

पूरे टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा। इसकी मेजबानी अधिकारिक रूप से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के पास है। हालांकि, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के चलते यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है। फिलहाल, किस मैच का आयोजन किस वेन्यू पर होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

देखें पूरा शेड्यूल

 

 

इस साल होगा एशिया कप का 17वां संस्कर

2025 का पुरुष एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा। एशियन क्रिकेट कॉउंसिल (एसीसी) द्वारा आयोजित, एशिया कप की स्थापना साल 1983 में हुई थी और एक साल बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में पहली बार इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया था। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले 12 संस्करण 50 ओवरों के एकदिवसीय फॉर्मेट में खेले गए थे, लेकिन 2016 से यह टूर्नामेंट एकदिवसीय और T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बीच बारी-बारी से खेला जाता रहा है।

 

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी महाद्वीपीय टीमों के अलावा, हांगकांग, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल जैसे एसोसिएट नेशंस भी पहले एशिया कप में हिस्सा ले चुके हैं।

 

श्रीलंका ने सबसे ज्यादा बार खेला है एशिया कप

श्रीलंका के नाम सबसे अधिक एशिया कप में खेलने का रिकॉर्ड है, जिसने अब तक सभी 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश ने 15-15 बार एशिया कप में शिरकत की है, जबकि अफगानिस्तान ने चार बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है

 

एशिया कप की विजेता टीमें

साल विजेता उप-विजेता फॉर्मेट मेजबान देश
1984 भारत श्रीलंका वनडे यूएई
1986 श्रीलंका पाकिस्तान वनडे श्रीलंका
1988 भारत श्रीलंका वनडे बांग्लादेश
1990–91 भारत श्रीलंका वनडे भारत
1995 भारत श्रीलंका वनडे यूएई
1997 श्रीलंका भारत वनडे श्रीलंका
2000 पाकिस्तान श्रीलंका वनडे बांग्लादेश
2004 श्रीलंका भारत वनडे श्रीलंका
2008 श्रीलंका भारत वनडे पाकिस्तान
2010 भारत श्रीलंका वनडे श्रीलंका
2012 पाकिस्तान बांग्लादेश वनडे बांग्लादेश
2014 श्रीलंका पाकिस्तान वनडे बांग्लादेश
2016 भारत बांग्लादेश T20I बांग्लादेश
2018 भारत बांग्लादेश वनडे यूएई
2022 श्रीलंका पाकिस्तान T20I श्रीलंका
2023 भारत श्रीलंका वनडे पाकिस्तान/श्रीलंका

एशिया कप की सबसे सफल टीम है भारत

श्रीलंका प्रतियोगिता में दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसने छह बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान दो खिताबों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश 2012, 2016 और 2018 में तीन बार उपविजेता रहा है। इस बीच, श्रीलंका सात बार एशिया कप में उपविजेता रहा है – जो किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है।

एशिया कप की सबसे सफल टीमें

टीम खिताब (कुल) जीत के साल
भारत 8 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023
श्रीलंका 6 1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022
पाकिस्तान 2 2000, 2012

एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन भारत

Asia Cup 2025 Scheduleपाकिस्तान की दोनों एशिया कप जीत वनडे फॉर्मेट में आई हैं, जबकि भारत और श्रीलंका ने एशिया कप में T20 फॉर्मेट में भी एक-एक बार खिताब हासिल किया है। भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा कोई अन्य टीम एशिया कप जीतने में कामयाब नहीं रही है। वर्तमान में भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button