Asia Cup 2023: इस दिन होगा एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान…

India team for Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा. इसको लेकर भारतीय टीम का ऐलान सोमवार (21 अगस्त) को होगा. बता दें कि भारतीय टीम को एशिया कप के बाद अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेलना है.
एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा. ऐसे में इस टूर्नामेंट के लिए घोषित भारतीय टीम में वर्ल्ड कप स्क्वॉड की भी झलक देखने को मिलेगी. या कह सकते हैं कि एशिया कप की भारतीय टीम में 2-3 बदलाव के साथ वर्ल्ड कप टीम भी घोषित हो सकती है. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है.
बता दें कि एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा. एशिया कप के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
भारत-पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को
इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है. एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारतीय टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी.
इसके बाद भारतीय दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं. यदि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेलेगी. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है. ऐसे में इतने मैच खेलना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के लिए अच्छा ही होगा.
एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान
एशिया कप में ऐसा होगा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन
फास्ट बॉलिंग यूनिट में चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह इंजरी से उबर चुके हैं और उनकी स्क्वॉड में जगह पक्की है. जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम लेने के बाद एशिया कप में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे.
भारत की 17 सदस्यीय संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल.
एशिया कप का शेड्यूल:
30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर
Read more Hyundai Venue Knight Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…
सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल
India team for Asia Cup 20236 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो


