देश

सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश

Army chopper crashes: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. फिलहाल उसके पायलट और को पायलट की कोई सूचना नहीं मिल पाई है. हेलिकॉप्टर Gujran Nallah क्षेत्र में क्रैश हुआ था. फिलहाल बचाव कार्य जारी है. बताया गया है कि हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ है. हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान चॉपर का बैलेंस बिगड़ा और फिर वह क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक, क्रैश हुआ चॉपर चीता हेलीकॉप्टर है. सुरक्षा बलों के तलाशी दल हेलिकॉप्टर के चालक दल के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं. Also Read – रूस को अब तक का सबसे बड़ा झटका, सेना के डिप्टी चीफ ऑफ फोर्सेज ढेर, तीसरे बड़े अफसर की मौत माना जा रहा है कि पायलट और को पायलट क्रैश से पहले ही हेलिकॉप्टर से निकल गए (इजेट कर लिया होगा) होंगे, जिससे वे सुरक्षित होंगे. लेकिन अबतक कोई साफ जानकारी नहीं है. गुरेज के SDM ने बताया कि फिलहाल उस आर्मी चॉपर से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button