Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए हो जाएं तैयार, कल से शुरू होंगे आवेदन, जाने आवेदन शुल्क और योग्यता

Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना की चाहत रखने वालों युवाओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। क्योंकि इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Army CEE 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट का घोषणा होगा चूका है। ऑफिशियल साइड पर दी गई डिटेल के अनुसार आर्मी सीईई एग्जाम 2026 के लिए आवेदन मंगलवार कल यानी 3 फरवरी से शुरू कर दिए जायेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
Read More: Health Tips: नींबू पानी या चिया सीड्स दोनों में कौन? तेजी से वजन घटाने में है ज्यादा फायदेमंद!
8वीं से लेकर 12वीं पास युवा कर सकेंगे अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। पदानुसार विवरण निम्नलिखित है-
- अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक/ 10th पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को ड्राइवर पदों के लिए प्रिफरेंस दी जाएगी।
- अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।
- क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग, अकाउंट्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ 8th/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेस टेस्ट (CEE) 2026 में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।
Read More: Rashifal: वृषभ समेत इन 2 राशियों के लिए दिन रहेगा लाभकारी,पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
भर्ती प्रक्रिया
आर्मी सीईई एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी इस सत्र में निकलने वाली अग्निवीर भर्ती के लिए क्वालीफाई हो जायेंगे।एग्जाम के बाद नई भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट किया जाएगा।जो भी अभ्यर्थी फिजिकल में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अंतिम चरण मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।



