Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें कोई तीज-त्योहार हो या शादी का फंक्शन, हम सभी को हाथों में मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है। सावन का महीना शुरू हो चुका है और हरियाली तीज भी आने वाली है। इस मौके पर सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और तैयार होकर पूजा भी करती हैं आइये आपको ख़ूबसूरत और प्यारी डिजाइन से रूबरू कराये है तो बने रहिये अंत तक-
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

Also Read:आज भी लाखो दिलो की धड़कन है Hero Splendor जो आ रही तगड़े अवतार में,देखे क़्वालिटी
Circle Mehndi Design
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

सिंपल तरह की अरेबिक मेहंदी इस हरियाली तीज के मौके पर हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह की बेल और कलियों वाले डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। यह मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी को लगाना भी बेहद आसान है और कम समय में भी इसे आप खुद भी लगा सकती हैं।
Jaal Design Arabic Mehndi
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

हाथों में आप बेल के अलावा भरे हाथों की भी मेहंदी रचा सकती हैं। अरेबिक स्टाइल में इसमें आप हथेली और उंगलियों पर जाल डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आप कॉटन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Floral Mehndi Designs
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

किसी भी तरह की मेहंदी में फूल- पत्ती डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप बेल, भरे हाथ या केवल हथेली पर फूल, कलियां और पत्तियां बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन बेहद आसान और आकर्षक नजर आता है।
Bel Mehndi Designs
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

बेल मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। अरेबिक स्टाइल में बेल कई तरीके से लगे जा सकती है। इसमें आप बारीकी से फूल-पत्ती और कलियों के डिजाइन को मेहंदी के जरिये हथेली के पिछले और अगले भाग में लगा सकती हैं। इसमें आप केरी, गोल टिक्की,जैसे कई डिजाइंस का मिश्रण कर सकती हैं।
Keri Mehndi Designs
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

केरी मेहंदी के डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप भरे हाथों से लेकर बेल स्टाइल में मेहंदी के कई तरीके के पैटर्न अरेबिक स्टाइल में हथेली के अगले और पिछले हिस्से पर बना सकती हैं। इस तरह की बेल में आजकल ब्रेसलेट स्टाइल, बेल मेहंदी जैसे कई अन्य डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
Mehrab Mehndi Designs
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

मेहराब डिजाइन आपको ज्यादातर पुराने किलों और इमारतों में देखने को मिल जाएगा। इसी डिजाइन को आप हरियाली तीज के मौके पर हाथों पर बना सकती हैं। अगर आपके हाथ लंबे हैं तो इसमें आप बारीकी से जाल बनाकर 2 मेहराब बना सकती हैं। वहीं अगर आपके हाथ छोटे या चौड़े हैं तो कट आउट डिजाइन में एक ही मेहराब हथेली पर बनाएं।
Modern Mehndi Designs
Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथो पर खूब जचेंगी ये अरेबिक मेहंदी,देखे तस्वीरें

हरियाली तीज के मौके पर केवल शगुन के तौर पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के गोल टिक्की, स्क्वायर डिजाइन, सर्किल मेहंदी डिजाइन जैसे अन्य कई पैटर्न को बना सकती हैं। अरेबिक स्टाइल क एलिए आप डिजाइन के बॉर्डर के लिए बारीकी से कलियां बना सकती हैं। इसके अलावा हाथों की सभी उंगलियों पर आप अरेबिक स्टाइल बेल बना सकती हैं!



