मनोरंजन

April OTT Release: अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार सीरीज और नई मूवीज, यहां देखें लिस्ट…

April OTT Release: हर महीने की तरह इस मंथ भी सिनेमा जगत की तरफ से एक से बढ़कर एक थ्रिलर आपको देखने को मिलेंगे। सिर्फ थिएटर्स ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी लेटेस्ट शोज की बहार आने वाली है। मार्च की तरह अप्रैल भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (April OTT Release 2025) पर मनोरंजन से भरपूर रहेगा, क्योंकि अपकमिंग ओटीटी रिलीज में कई सारी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और मूवीज के नाम शामिल हैं।

आइए इस लेख में जानते हैं कि साल के चौथे महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म (Upcoming OTT Release) पर कौन-कौन से थ्रिलर आने वाले हैं।

अप्रैल 2025 ओटीटी रिलीज लिस्ट 

बदलते समय के साथ-साथ फैंस का सिनेमा देखने का नजरिया भी बदल गया है। अब सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर नए-नए शोज को देखने के लिए सिनेप्रेमी काफीि बेताब रहते हैं। इसी आधार पर हम आपके लिए अप्रैल 2025 में ऑनलाइन रिलीज होने वाली अपकमिंग वेब सीरीज और मूवीज की लिस्ट लेकर आए हैं।

इस तरह से ये वो आने वाली फिल्में और वेब सीरीज हैं, जो इस महीने में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन जगत में धमाल मचाती हुई नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी कुछ की रिलीज डेट की अनाउंंसमेंट होना अभी बाकी है।

April OTT Releaseबॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की ड्रामा पीरियड फिल्म छावा की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 40 दिनों का सफर पूरा करने वाली छावा ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

 फिल्म/सीरीज  ओटीटी प्लेटफॉर्म   रिलीज डेट
  टेस्ट   Netflix   4 अप्रैल
  चमक 2   Sony Liv   4 अप्रैल
  छोरी 2   Prime Video  11 अप्रैल
  लेजेंड हनुमान 6  Jio Hotstar  11 अप्रैल
  घाटी  Prime Video  18 अप्रैल
  यू सीजन 5  Netflix   24 अप्रैल
  ज्वेल थीफ  Netlfix   25 अप्रैल
 लवयापा  Netlfix  TBA
  छावा  Netflix  TBA
  मेरे बीवी की हसबैंड  Jio Hotstar  TBA
  सुपर व्बॉयज मालेगांव  Prime Video  TBA

 

Related Articles

Back to top button