Anupama ने भतीजी संग दिए मस्ती भरे पोज, लोग बोले- पाखी के हाथ से निकलते ही... – RGH NEWS
मनोरंजन

Anupama ने भतीजी संग दिए मस्ती भरे पोज, लोग बोले- पाखी के हाथ से निकलते ही…

टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में इस वक्त जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। अनुपमा के करेंट ट्रैक में जिसे देखो वह चिल्ला रहा है। अनुपमा वनराज पर चिल्ला रही है तो वनराज पाखी पर…। अनुज कपाड़िया वनराज पर चिल्ला रहा है तो पारितोष पाखी पर…। बीते 2 दिन से इस सीरियल में यही नजारा देखने को मिल रहा है। पाखी और अधिक को एक साथ देखने के बाद वनराज के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और वह जल्द ही फरमान सुनाने वाला है कि अबसे उसके और अनुपमा के ससुराल वालों में नाममात्र बातचीत होगी। इस बीच अनुपमा ने अपनी भतीजी सारा संग ढेर सारी मस्ती कर डाली है। दरअसल रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अनुपमा (Anupama) के सेट पर अपनी ऑनस्क्रीन भतीजी अल्मा हुसैन (Alma Hussain) संग क्वालिटी टाइम बिताया और इस दौरान ढेर सारी तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं।

वायरल हुई चाची-भतीजी की तस्वीरें
रूपाली गांगुली ने अल्मा हुसैन संग शेयर की गई तस्वीरों में कई तरह के पोज दिए हैं। दोनों की बॉन्डिंग खूबसूरत लग रही है। इन तस्वीरों में अल्मा कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं, वहीं रूपाली गुलाबी और क्रीम रंग की बेहद ही खूबसूरत साड़ी में दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अल्मा हुसैन ने रूपाली गांगुली को टैग किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘चाची और भतीजी…।’ लोग अल्मा और रूपाली की इन तस्वीरों पर लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं।

 

अनुपमा में आएगा महाट्विस्ट
अनुपमा के अगले कुछ एपिसोड्स पाखी और अधिक के इर्द-गिर्द ही घूमने वाले हैं। अधिक पाखी को फंसाकर अनुपमा से बदला लेना चाहता है। अनुज कपाड़िया ने अपना सब कुछ अनुपमा के नाम कर दिया है और ऐसे में अधिक उसकी बेटी को फंसाकर अपनी बहन बरखा की मुश्किलों को कम करने की सोच रहा है। आने वाले दिनों में अधिक पाखी को शाह परिवार और वनराज के खिलाफ खूब भड़काने वाला है। वहीं जल्द ही अनुपमा अनुज कपाड़िया के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button