Andhrapradesh News: हादसा! वराह लक्ष्मी स्वामी मंदिर की देर रात दीवार ढही, 7 लोगों की मौत.. इतने हुए घायल

Andhrapradesh News: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में कल 29अप्रैल दिन मंगलवार को देर रात श्री वराह लक्ष्मी स्वामी मंदिर की दीवार ढह गई। जिससे इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। जब ये हादसा हुआ उस समय मंदिर में चंदनोत्सव चल रहा था। इस घटना पर कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने कहा कि फिलहाल एनडीएआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर आपदा और गृहमंत्री वंगलापुड़ी अनिता भी पहुंची औ राहत कार्यों का जायजा लिया।
भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़..!!
बता दें कि भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। ऐसे में भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त सिंहगिरी पहुंचे। इसके लिए स्वामीजी को प्रातः 1 बजे सुप्रभात सेवाके साथ जगाया गया। इसके बाद भगवान के शरीर पर लगे चंदन को चांदी के चम्मच से हटाया गया। भगवान के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं, जो अपने वास्तविक रूप में आ गए थे।
Read More:Cg News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दर्शन के लिए लगी थी लंबी कतारें
इसके बाद मंदिर के वंशानुगत ट्रस्टी पुसापति अशोक गजपति राजू और उनके परिवार के सदस्यों को पहला वास्तविक दर्शन कराया गया और उन्हें चंदन अर्पित किया गया। बाद में राजस्व मंत्री अंगनी सत्य प्रसाद ने राज्य सरकार और टीडीपी की और रेशमी वस्त्र भेंट किए। गौरतलब है कि भगवान के वास्तविक दर्शन के लिए मंगलवार दोपहर से ही सिंहगिरी में भारी भीड़ उमड़ी थी। केशखंडशाला के सामने कल्याणम मैदान में लगाई गई निशुल्क दर्शन की कतारें भक्तों से भरी थीं।