Amul Milk Price Hike: फिर लगा महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए अमूल दूध के दाम, देखिए पूरी लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Amul Milk Price Hike: फिर लगा महंगाई का झटका! 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए अमूल दूध के दाम, देखिए पूरी लिस्ट

Amul Milk Price Hike देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल Amul ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। अमूल ने पूरे देश में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे अब आम आदमी के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों और रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के खर्च में बढ़ोतरी होगी।

 

GCMMF ने बुधवार को यह घोषणा की

GCMMF यानी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने बुधवार को यह घोषणा की। संगठन के मुताबिक, यह मूल्य वृद्धि पूरे भारत में समान रूप से लागू होगी। नई कीमतों के अनुसार, अमूल फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले आखिरी बार 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए गए थे।

 

यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 फीसदी के बीच है

कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 फीसदी के बीच है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम बताई जा रही है। हालांकि, लगातार बढ़ती महंगाई के बीच उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की खबर नहीं है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध महंगा होने से चाय, कॉफी, मिठाई और घरेलू रसोई के खर्च पर असर पड़ सकता है।

 

मुख्य कारण भी बताया

अमूल ने इस मूल्य वृद्धि के पीछे लागत बढ़ने को मुख्य कारण बताया है। संगठन का कहना है कि पशु आहार, पैकेजिंग फिल्म, ईंधन और परिवहन लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा किसानों से दूध खरीदने की कीमत भी बढ़ाई गई है। किसानों को प्रति किलोग्राम फैट पर 30 रुपये अधिक दिए जा रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 3.7 फीसदी ज्यादा है।

 

read more Raigarh News : सूने मकान में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

 

अमूल का कहना है कि उपभोक्ताओं से मिलने वाले हर 1 रुपये में से लगभग 80 पैसे सीधे दूध उत्पादक किसानों तक पहुंचते हैं। ऐसे में यह फैसला किसानों को बेहतर दाम देने और उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी बताया गया है।

 

Amul Milk Price Hikeइस बीच अमूल का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कुल कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते कंपनी ने 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। संगठन प्रतिदिन करीब 31 करोड़ लीटर दूध एकत्र करता है और दूध, मक्खन, पनीर, घी तथा आइसक्रीम जैसे अरबों पैक हर साल बाजार में पहुंचाता है

Related Articles

Back to top button