Amit Shah CG Visit: अमित शाह का आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, पंडुम महोत्सव में होंगे शामिल
Amit Shah CG Visit केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 से 9 फ़रवरी तक तीन दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे शनिवार की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
Amit Shah CG Visit जिसके बाद अगले दिन रविवार को नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। ताया जा रहा है कि इस बैठक में नक्सलवाद को समाप्त करने की समय-सीमा (डेट लाइन) को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद अमित शाह बस्तर के लिए निकलेंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सोमवार को गृह मंत्री रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे। जगदलपुर में वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सहभागिता के बाद गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर से ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
अमित शाह छत्तीसगढ़ कब आ रहे हैं?
उत्तर: वे 7 फरवरी की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 9 फरवरी तक दौरे पर रहेंगे।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Amit Shah CG Visit: नक्सलवाद की स्थिति की समीक्षा करना और इसके उन्मूलन की रणनीति पर चर्चा करना।



