देश

Amit sah: दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे “अमित शाह”…छत्रपति शिवाजी महाराज को देंगे श्रद्धांजलि, पढ़े महायुति के भीतर क्या है विवाद?

Amit sah:    महाराष्ट्र/  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं इस दौरान वे आज 12अप्रैल यानि शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराजी की 345वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री रायगढ़ किले में भी जाएंगे, जो मराठा साम्राज्य की पूर्व राजधानी थी। यहां पर शिवाजी महाराज की मां जीजामाता के स्मारक तो जायेंगे ही. साथ वे कई स्मारक कार्यकमों में भाग लेंगे। अमित शाह की इस यात्रा के सांस्कृतिक और राजनीकितक महत्व निकाले जा रहे हैं।

Read more:Delhi Airpot: हवाई यात्रियों की ले बड़ी खबर! दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटें बाधित, Airlines ने जारी की ये एडवाइजरी…

https://rghnews.com/

रायगढ़ में किन-किन जगह पर शामिल होंगे “अमित शाह “

आपको बता दे की गृहमंत्री अमित शाह रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह गृह मंत्री सुतारवाड़ी में राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ सांसद सुनील तटकरे के निवास स्थान पर भी जा सकते हैं, जहां वो दोपहर का भोजन ग्रहण करेंगे।

Read more:Cg News:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज को किया ऑफिस स्पेस आबंटित:नवा रायपुर को देश का अगला आईटी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

रायगढ़ महायुति के भीतर क्या है विवाद??

 

सत्र 2025  की शुरुआत में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुनील तटकरे की बेटी व एनसीपी नता अदिति तटकरे को रायगढ़ का संरक्षक मंत्री नियुक्त करने का विरोध किया था। इसके बाद से महायुति गठबंधन के भीतर आंतरिक कलह तेज हो गई थी।

गृहमंत्री अमित शाह का रायगढ़  दौरा में क्या महत्वपूर्ण है..*

Amit sah:     इसके बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रायगढ़ और नासिक दोनों जिलों की नियुक्तियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, जिससे गठबंधन के भीतर संबंध और खराब हो गए थे। ऐसे समय में गृह मंत्री का रायगढ़ का दौरा करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button