देश

अमेरिका के बाद ब्लैक होल पर रिसर्च करने वाला भारत बना दूसरा देश

अमेरिका के बाद ब्लैक होल पर रिसर्च करने वाला भारत बना दूसरा देश

अमेरिका के बाद ब्लैक होल पर रिसर्च करने वाला भारत बना दूसरा देश : इसरो ने  XPoSat (एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट) के सफल प्रक्षेपण के साथ ही एक नई सफलता अपने नाम की। बता दें कि XPoSat ब्लैक होल और अन्य खगोलीय पिंडों पर रिसर्च करने वाला भारत का पहला उपग्रह है। 

अमेरिका के बाद ब्लैक होल पर रिसर्च करने वाला भारत बना दूसरा देश

ISRO XPoSat :

XPoSat एक विशेष उपग्रह है जो एक्स-रे प्रकाश के ध्रुवीकरण को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्स-रे प्रकाश का ध्रुवीकरण ब्रह्मांड में विभिन्न प्रकार के खगोलीय पिंडों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता है। उदाहरण के लिए, एक्स-रे ध्रुवीकरण का उपयोग ब्लैक होल के चारों ओर के क्षेत्रों के अध्ययन में किया जा सकता है। XPoSat एक 469 किलोग्राम का उपग्रह है जो 8-30 किलो इलेक्ट्रॉन-वोल्ट (keV) की ऊर्जा बैंड में एक्स-रे का अध्ययन करेगा। यह उपग्रह ब्रह्मांड में सबसे चमकीले स्रोतों में से कुछ का अध्ययन करने में मदद करेगा, जिनमें ब्लैक होल, न्यूट्रॉन तारे, सुपरनोवा अवशेष और आकाशगंगा के केंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़े :Cg News: पूर्व मंत्री अमरजीत पर आईटी ने बढ़ाया जांच का दायरा

ISRO XPoSat Launch :

 अमेरिका के बाद ब्लैक होल पर रिसर्च करने वाला भारत बना दूसरा देश
अमेरिका के बाद ब्लैक होल पर रिसर्च करने वाला भारत बना दूसरा देश
नए साल के पहले दिन ही इसरो ने इतिहास रच दिया है। इसरो 1 जनवरी 2024 यानी सोमवार को अपने पहले एक्स-रे पोलरिमीटर सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला पोलारिमीटर मिशन होगा। ISRO XPoSat Launch आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस सैटेलाइट के लॉन्च से भारत को अंतरिक्ष की कई अहम जानकारियां मिलने वाली हैं। ये मिशन अंतक्षित को लेकर कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराएगा।
चरम स्थितियों में उज्ज्वल खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिशीलता का अध्ययन करने के लिए भारत का पहला समर्पित ध्रुवणमापी मिशन है। अंतरिक्ष यान पृथ्वी की निचली कक्षा में दो वैज्ञानिक नीतभार ले जाएगा।

यह भी पढ़े :Nord CE 4 Lite 5g दमदार रैम और कैमरा क्वालिटी , ग्राहकों को ले रहा अपने कब्जे में ,मात्र इतने रूपये में ले आए अपने घर

Related Articles

Back to top button