Ambikapur Car Accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार ने कई महिलाओं को कुचला, 3 की मौके पर ही मौत, पिटाई से चालक की भी मौत – RGH NEWS
देश

 Ambikapur Car Accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार कार ने कई महिलाओं को कुचला, 3 की मौके पर ही मौत, पिटाई से चालक की भी मौत

Ambikapur Car Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक तेज रफ्तार कार ने कई महिलाओं को कुचल दिया। 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार शाम को नेशनल हाइवे 130 पर भिट्ठीकला में बड़ा हादसा हुआ।

 

 

भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई

मणिपुर थाना इलाके में महिलाएं सब्जी लेकर बाजार से लौट रही थीं। तभी एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी और रौंदते हुए आगे निकल गई। कार एक ट्रेलर से टकराकर रुक गई। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को जमकर पीटा।

 

अंबिकापुर से लखनपुर की ओर जा रही थी कार

स्कॉर्पियो का नंबर CG 15 EH 8874 है। वो अंबिकापुर की ओर से लखनपुर की ओर जा रही थी। कार ने कई महिलाओं को टक्कर मारी। 3 महिलाओं की जान चली गई।

 

ये खबर भी पढ़ें: Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक

 

 

लोगों ने किया पथराव, हाइवे पर लगाया जाम

मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को भागने नहीं दिया और जमकर पीटा। मणिपुर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों पर पथराव किया और नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: RTE प्रवेश में देरी पर हाईकोर्ट सख्त: छुट्टी के दिन हुई सुनवाई, 16 हजार आवेदन लंबित, निजी स्कूलों ने गरीब बच्चों के एडमिशन से किया था इनकार

 

सब्जी खरीदने आई थीं महिलाएं

Ambikapur Car Accidentभिट्ठीकला में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। महिलाएं सब्जी खरीदने आई थीं और शाम होने पर घर वापस लौट रही थीं, इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गईं

Related Articles

Back to top button