Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा – RGH NEWS
देश

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई, यहां जानें कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

Amarnath Yatra 2026 इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शरू हो रही हैं उससे पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। कुछ शिव भक्तों का दावा है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में उन्होंने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के पहले दर्शन किए हैं और साथ में लेकर आए हैं बाबा बर्फीनी की पहली तस्वीर, इस तस्वीर में बाबा बर्फीनी अपने पूरे आकार में देख रहे हैं।

 

अमरनाथ श्राइन बोर्ड का कोई अधिकारी या सुरक्षाकर्मी भी फिलहाल मंदिर तक नहीं पहुंचे हैं, लेकिन दावा किया जा रहा हैं पंजाब के कुछ भक्त यहां पहुंचे थे, जिन्होंने ये तस्वीरे ली है। बाबा बर्फानी के भक्त हमेशा ही भोलेनाथ के खास दर्शन के लिए आतुर रहते हैं और इस बार इंडिया टीवी अमरनाथ यात्रा शुरू होने से दो महीने पहले ही भगवान शिव के बर्फ से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन करा रहा है।

 

read more Bihar New CM Oath Ceremony: बिहार में 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार

इंडिया टीवी पर आप सबसे पहले अमरनाथ के शिवलिंग के दर्शन कर सकते हैं। आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में अभी 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि कुछ भक्त पहले ही पवित्र गुफा तक जाने में कामयाब हो चुके हैं और यह फोटो उन्होंने ही गुफा पर लिए हैं।

 

Amarnath Yatra 20263 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शरू हो रही हैं जो 28 अगस्त रक्षाबंधन तक जारी रहेगी। इसकी घोषणा हाल ही में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की, जो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। जबकी प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन 29 जून को होगी। यात्रा के लिए 15 अप्रैल से 554 बैंक शाखाएं प्रति ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर पंजीकरण शरू करेंगी। अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां भी शुरू हो गयी है, यात्रा के रास्ते पर बर्फ को साफ करने का काम शुरू किया गया है। बर्फ को काट कर ट्रैक को यात्रियों के चलने लायक बनाने का काम दोनों रास्तों (बालटाल और चंदनवाड़ी) से शुरू किया गया है, ताकि यात्रा के लिए तय समय से पहले ट्रैक बनाने का काम पूरा किया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button