देश

बांग्लादेश के पूर्व वित्त मंत्री एएमए मुहिथ का निधन

ढाका: AMA Muhith passes away बांग्लादेश के पूर्व वित्त मंत्री ए. एम. ए. मुहिथ का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे और वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे थे

 

AMA Muhith passes away मुहिथ ने राजधानी ढाका के यूनाइटेड अस्पताल में देर रात 12 बजकर 56 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निजी सचिव जॉनी भट्टाचार्य ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। मुहिथ के छोटे भाई और विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमीन ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने भाई के निधन की सूचना दी।

लोकल भाषाओं में सुनाए जाएंगे अदालतों में फैसले!

अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विश्लेषकों का कहना है कि जब मुहिथ वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक नीतियों को बनाने के प्रभारी थे, तब बांग्लादेश की विकास प्रक्रिया अच्छी तरह से चल रही थी। उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गयी थीं।

 

राष्ट्रपति अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अलग-अलग बयानों में मुहिथ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा बांग्लादेश के सामाजिक और आर्थिक विकास में उनके योगदान को याद किया।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button