Alert ! ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर करने से पहले जान लें ये खबर – RGH NEWS
देश

Alert ! ऑनलाइन बिरयानी ऑर्डर करने से पहले जान लें ये खबर

Girl died after eating biryani: कासरगोड। केरल में एक 20 साल की युवती को बिरयानी खाना महंगा पड़ गया। दरअसल एक महिला ने होटल से बिरयानी मंगवाई थी जिसे खाने के बाद वह फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार युवती ने बिरयानी की एक किस्म ‘कुझिमंथी’ के सेवन के बाद शनिवार को मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि पेरूंबाला निवासी अंजू श्रीपार्वती ने कुझिमंथी का सेवन किया था जिसे उसने 31 दिसंबर को कासरगोड में रोमांसिया नामक एक रेस्तरां से ऑनलाइन मंगाया था और उसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी।

Read more:भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी के साथ पालतू डॉग

मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका के माता-पिता शिकायत लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला का एक निजी अस्पताल में उपचार हो रहा था जहां से उसे कर्नाटक के मंगलुरु में एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read more:Raigarh News:गाली गलौच करने से मना करने पर आरोपी ने युवक का डंडे से सिर फोड़ा

Girl died after eating biryani: इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने घटना के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। जॉर्ज ने पथनमथिट्टा में कहा कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त को घटना के संबंध में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहरीला भोजन के आरोपी होटलों का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसए) के तहत रद्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button