Airtel Price Shock:Airtel यूजर्स को बड़ा झटका,84 दिन वाला पॉपुलर प्लान महंगा,अब इतने रुपये में मिलेगा रिचार्ज

Airtel Price Shock:देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों को हल्का झटका दिया है। कंपनी ने अपने 84 दिन की वैलिडिटी वाले पॉपुलर प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है। अब इस प्लान के लिए यूजर्स को 899 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि पहले यही प्लान 859 रुपये में मिलता था।
हालांकि कीमत बढ़ने के बावजूद प्लान के फायदे पहले जैसे ही रखे गए हैं। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही रोज 1.5GB डेटा और 100 SMS भी दिए जाते हैं। पूरे 84 दिनों में यूजर्स को कुल 126GB डेटा मिलता है। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है।
इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलते हैं। यूजर्स को Airtel Rewards के तहत 12 महीने का Adobe Express सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही स्पैम कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा, यूजर्स हर महीने 30 दिनों के लिए एक फ्री हैलोट्यून भी सेट कर सकते हैं।
Airtel Price Shock:इस कीमत बढ़ोतरी का असर खासतौर पर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो हर महीने रिचार्ज कराने के बजाय 84 दिन वाला प्लान लेते हैं। पहले इस प्लान का मासिक खर्च करीब 286 रुपये पड़ता था, जो अब बढ़कर लगभग 300 रुपये हो गया है। यानी कंपनी ने इस प्लान में सीधे 40 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।



