Airtel यूजर्स को लगा जोरदार झटका – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Airtel यूजर्स को लगा जोरदार झटका

Airtel user:Airtel के पास OTT लवर्स के लिए कई प्लान्स हैं जो Amazon Prime Video का फायदा देते हैं. आप भी अगर ऐसे ही किसी प्लान से रीचार्ज करते हैं जिसके साथ अमेजन प्राइम वीडियो का फायदा मिलता है तो अब आपको झटका लगने वाला है. Disney+ Hotstar बेनिफिट को रिमूव करने के बाद अब एयरटेल ने अपने इस प्लान में मिलने वाले अमेजन प्राइम वीडियो बेनिफिट को हटा दिया है. बता दें कि इस बात की जानकारी टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट से मिली है. कौन सा है ये प्लान आइए आपको इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं.

Airtel 2999 Plan Details: 2999 रुपये वाले इस एयरटेल प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है.

Read more:डायबिटीज में फायदेमंद होता है Peanut Butter, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका 

इस एयरटेल प्लान के साथ प्रीपेड यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के इस हिसाब से देखा जाए तो ये प्लान आपको कुल 730 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर करेगा

बेनिफिट (पुराना): 2999 रुपये वाले इस एयरटेल प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी पहले 1 साल के लिए Amazon Prime Video Mobile का फ्री एक्सेस देती थी लेकिन अब इस सब्सक्रिप्शन को हटा दिया गया है

Airtel user:अब सिर्फ इन प्लान्स में Prime Video का फायदा: 2999 रुपये वाले प्लान से अमेजन प्राइम वीडियो हटने के बाद अब केवल 3359 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये वाले प्लान के साथ ही प्राइम वीडियो का फायदा उठाया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button