Airtel और Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर

commercial u: टेलीकॉम कंपनियां नए साल में ग्राहकों को जोरदार झटका दे सकती हैं, हाल ही में सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इस बात का संकेत दे रही हैं कि एयरटेल जियो समेत अन्य टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ 10 प्रतिशत तक महंगे कर सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो आपको Mobile Recharge Plan खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे.
टैरिफ हाइक में बढ़ोतरी से जुड़ी जानकारी इंवस्टमेंट बैंकिंग फर्म Jefferies द्वारा दी गई है. बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट में Jefferies का हवाले देते हुए बताया गया है कि 2023, 2024 और 2025 की चौथी तिमाही में टैरिफ में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यानी केवल अगले साल ही नहीं, आगे आने वाले कई सालों तक मोबाइल यूजर्स की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ता रहेगा.
Read more:हीरो ने लॉन्च की अपनी ये शानदार स्पोर्टी लुक वाली बाइक
Tariff Hike
टैरिफ में बढ़ोतरी की बात सुनने के बाद हर किसी के ज़ेहन में यही सवाल उठता है कि आखिर टैरिफ प्लान्स महंगे होने के पीछे का कारण क्या है? कहा जा रहा है कि मार्जिन और रेवेन्यू पर बढ़ते प्रेशर की वजह से कंपनियां टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती हैं.
जैसे एयरटेल ने धीरे-धीरे अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी हैं, याद दिला दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने अपने सबसे सस्ते प्लान Airtel 99 Plan को रिमूव कर दिया था और अब कंपनी ने इस प्लान का प्राइस 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया है. साथ ही ये प्लान अब यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दे रहा है लेकिन फिलहाल ये प्लान अभी कुछ ही सर्कल में उपलब्ध है.
commercial u:दोनों ही कंपनियों ने 5G Spectrum हासिल करने के लिए मोटा पैसा खर्च किया है और अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों ही कंपनियां अब Prepaid Plans की कीमतों में बढ़ोतरी कर पैसा वसूलने की तैयारी कर रही हैं.



