देश

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में 169 भारतीय और 61 विदेशी थे सवार, Air India ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

Air India Plane Crash एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 13.38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और https://airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगा।

 

इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क

Air India Plane Crashवहीं अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। हादसे से जुड़ी जानकारी और मदद के लिए 011-24610843 और 9650391859 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अहमदाबाद पुलिस ने भी आपातकालीन सेवाओं और किसी भी जानकारी के लिए इमरजेंसी नंबर 07925620359 जारी किया है।

पैसेंजर डिटेल्स देश

  • भारत: 169 यात्री
  • ब्रिटेन: 53 यात्री
  • पुर्तगाल: 7 यात्री
  • कनाडा: 1 यात्री

 

दुर्घटनाग्रस्त प्लेन में सवार लोगों की लिस्ट यहां देखें-

 

 

Related Articles

Back to top button