देश

Air India Flight Returns to Calicut: Air India के विमान में उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी, 2 घंटे बाद करनी पड़ी Emergency Landing…

Air India Flight Returns to Calicutकेरल के कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरने के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट अचानक वापस लौट आई। एअरपोर्ट से टेकऑफ करने के 2 घंटे बाद फ्लाइट ने फिर से कालीकट में लैंडिंग की। एअरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण विमान को बीच रास्ते से ही वापस आना पड़ा।

विमान में 188 लोग थे सवार

एअर इंडिया की फ्लाइट IX 375 ने आज सुबह 9:07 बजे केरल के कालीकट से उड़ान भरी। फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 188 लोग मौजूद थे। उड़ान के दौरान ही फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया। फ्लाइट को 2 घंटे बाद 11:12 बजे कालीकट एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

केबिन एसी में आई खराबी

कालीकट एअरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, “विमान के केबिन एसी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी। तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस लौटाया गया।”

 

Read more Raigarh News रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा,चोरी को अंजाम देकर रेलवे ट्रैक होते पैदल भागा था मुख्य आरोपी ,देखें आरोपी का Exclusive Video

 

एअर इंडिया ने क्या कहा?

Air India Flight Returns to Calicut इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए यह प्लेन वापस बुलाया गया था। प्लेन की खराबी को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा और यह इसमें समय लगा तो यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दोहा के लिए रवाना किया जाएगा। सभी यात्री एअरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए यात्रियों के पानी और खाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button