अन्य खबर

Air India Flight Emergency Landing: Air India की फ्लाइट ने दिल्ली से भरी उड़ान; अचानक आई समस्या, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight Emergency Landing भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि फ्लाइट ने रात 8.15 बजे एहतियातन भोपाल में लैंड किया था। यह एक सामान्य प्रक्रिया होती है, जब पायलट को सिस्टम में कुछ अनयूज़ुअल लगता है।

 

172 लोग थे सवार, विमान की हो रही जांच अवस्थी ने बताया कि, विमान की रिफ्यूलिंग और रूटीन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विमान में कुल 172 लोग सवार थे। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। चीजें सामान्य पाई गई तो इसी विमान से यात्रियों को आगे रवाना किया जाएगा।

 

एअर इंडिया फ्लाइट की मंगोलिया में भी इमरजेंसी लैंडिंग

 

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट की मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि उड़ान के बीच रास्ते में तकनीकी खराबी की आशंका होने पर यह फैसला लिया गया।

 

एअर इंडिया ने X पर कहा- 02 नवंबर की AI174 फ्लाइट ने उलानबटार में सेफ लैंडिंग की है। अब टीम उसकी जांच कर रही है। हम सभी यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

 

Read more Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज – छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

 

 

फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच विदेश मंत्रालय मंगोलिया में फंसे पैसेंजर्स को मदद पहुंचाने की कोशिश में लगा हुआ है।

 

Air India Flight Emergency Landing इससे पहले 17 अक्टूबर को एअर इंडिया की इटली के मिलान से दिल्ली आ रही फ्लाइट टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते कैंसिल करनी पड़ी थी। फंसे हुए 256 यात्रियों को 19 अक्टूबर को स्पेशल फ्लाइट से वापस लाया गया था

Related Articles

Back to top button