बिजनेस

AIR INDIA Flight Cancelled: हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 26 जनवरी तक एयर इंडिया की रायपुर-दिल्ली उड़ानें रद

AIR INDIA Flight Cancelled: एयर इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली एयर स्पेस में सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते 26 जनवरी तक दिल्ली-रायपुर-दिल्ली फ्लाइट रद्द की है। यात्रियों को रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प दिया जाएगा।

 

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू किए जाने का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों से 26 जनवरी तक दिल्ली से संचालित कई उड़ानों को रद्द कर दिया है, जिसमें दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर की नियमित सुबह की फ्लाइट भी शामिल है।

 

26 जनवरी तक नहीं उड़ेंगी कुछ फ्लाइट्स

एयर इंडिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली एयर स्पेस में अतिरिक्त सुरक्षा प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इन्हीं प्रतिबंधों के चलते अस्थायी रूप से कुछ उड़ानों के संचालन को रोक दिया गया है। यह व्यवस्था 26 जनवरी तक लागू रहेगी।

 

रायपुर के यात्रियों पर सीधा असर

AIR INDIA Flight Cancelledफ्लाइट रद्द होने से रायपुर से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने पहले से टिकट बुक कर रखी थी। कई यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button