बिजनेस

Air India Advisory : इंडिगो के बाद अब इस एयरलाइन ने भी की अपनी 8 शहरों की फ्लाइट रद्द…पढ़े एडवाइजरी में क्या कहा??

Air India Advisory 7 मई 2025 के बाद से ही देश में बहुत से एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, हालात सामान्य होने के साथ-साथ एयरपोर्ट्स को भी खोल दिया गया, लेकिन अभी भी देश में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हुए हैं। इसकी वजह से बहुत सी फ्लाइट्स कैंसिल की जा रही हैं। हाल ही में एयर इंडिया ने भी करीब 8 शहरों के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। जानिए जम्मू, लेह और अमृतसर के अलावा किन शहरों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

क्या है एडवाइजरी?

एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कंपनी ने लिखा कि ‘देश में हुए घटनाक्रमों को देखते हुए और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई को कैंसिल कर दी गई हैं।’ इसके अलावा, एयर इंडिया ने कहा कि ‘हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आपको अपडेट देते रहेंगे।’ साथ ही, यात्री कंपनी के संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करके यात्रा से जुड़ा पूरा अपडेट ले सकते हैं। इसके अलावा, वेबसाइट http://airindia.com पर भी जा सकते हैं।

 

 

Read more Latest Cg News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने नवा रायपुर में किया नारियल पौधे का रोपण

इंडिगो ने भी कैंसिल की फ्लाइट्स

Air India Advisoryइंडिगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के हैंडल पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया कि ‘नवीनतम घटनाक्रमों को देखते हुए जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें 13 मई 2025 तक कैंसिल कर दी गई हैं।’ साथ ही कंपनी ने कहा कि ‘हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाएं बाधित हो सकती हैं, लेकिन इसके लिए हमें खेद है।’ यात्रियों को सलाह दी गई कि एयरपोर्ट जाने से पहले कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है।’

Related Articles

Back to top button