Air India: Air India की विमान तकनीकी खराबी; हैदराबाद से फुकेट जा रहा था विमान, 16 मिनट से ज्यादा हवा में मंडराने के बाद हुआ Emergency लैंडिंग... – RGH NEWS
देश

Air India: Air India की विमान तकनीकी खराबी; हैदराबाद से फुकेट जा रहा था विमान, 16 मिनट से ज्यादा हवा में मंडराने के बाद हुआ Emergency लैंडिंग…

Air India शनिवार को हैदराबाद से फुकेत जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद वापस हैदराबाद लौटना पड़ गया। टेकऑफ के बाद विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिससे प्लेन को वापस मोड़ लिया गया

 

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने अपने बयान में बताया कि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रू मेंबर्स ने तकनीकी दिक्कत महसूस की और सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को वापस मोड़ने का फैसला किया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

यात्रियों को दिया गया रिफ्रेशमेंट

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने प्राथमिकता के आधार पर एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। फ्लाइट में देरी होने पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया और फिर दूसरी फ्लाइट से उन्हें रवाना किया गया। हम दोहराना चाहते हैं कि हमारे हर ऑपरेशन में सेफ्टी पहली प्राथमिकता है।’

 

इसके पहले 16 जुलाई को दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आ गई थी। उड़ान के दौरान अचानक जब इसका पता चला, तो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो ने बताया था कि फ्लाइट को जरूरी चेक और मेंटेनेंस की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है।

 

Read more Raigarh Local News: फ्लाईएश के अवैध परिवहन और निपटान पर जिला प्रशासन सख्त

 

Air Indiaअभी 17 जुलाई को दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत आ गई थी। पायलट ने समझदारी दिखाते हुए फ्लाइट को वापस मोड़ दिया। इसके बाद नई दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी लैंडिंग करानी पड़ी।

Related Articles

Back to top button