Air India: मोदी सरकार ने लिया फैसला एक और सरकारी कंपनी होगी प्राइवेट – RGH NEWS
देश

Air India: मोदी सरकार ने लिया फैसला एक और सरकारी कंपनी होगी प्राइवेट

Air India Airpot:देशभर में कई कंपनियों को प्राइवेट हाथों में बेचा जा चुका है और अब सरकार एक और कंपनी के निजीकरण का प्लान बना रही है. इसके साथ है देश की बैंकिंग व्यवस्था को सुधारने के लिए भी सरकार ने कई बैंकों के मर्जर और प्राइवेटाइजेशन किया है.

जानें  क्या है सरकार का प्लान?
एयर इंडिया की हवाई सुविधा देने वाली कंपनी टाटा के हाथों में चली गई है. इसके बाद में सरकार अब एयर इंडिया की ही सब्सिडियरी कंपनी का भी निजीकरण करने का प्लान बना रही है. बता दें यह कंपनी इंजीनियरिंग सेक्‍टर का काम देखती है. सरकार ने इस कंपनी की नीलामी करने का फैसला लिया है.

Read more:अनन्या पांडे की बोल्डनेस ने सब को किया पानी-पानी 

, सरकार एयर इंडिया की इंजीनियरिंग सब्सिडियरी कंपनी एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड को बेचने की तैयारी कर रही है. अगले साल के शुरुआत में यानी जनवरी-फरवरी महीने में ही इसके लिए बोली मंगवाई जाएंगी.

इस कंपनी को भी बेचने का है सरकार का प्लान
इसके अलावा आपको बता दें कि एयर इंडिया की एक और कंपनी एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज के भी प्राइवेटाइजेशन का प्लान बनाया जा रहा है. हालांकि इसमें अभी समय लग सकता है. इंजीनियरिंग सब्सिडियरी कंपनी के बाद में एयरपोर्ट सर्विसेज का भी प्राइवेटाइजेशन किया जाएगा.

Air India Airpot:इस कंपनी को बेचने के लिए सरकार ने नीलामी में एक बड़ी शर्त रखी है कि इस बार बोली प्रक्रिया के तहत जो भी खरीदार होगा उसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी किसी भारतीय के पास होना जरूरी है यानी कि सरकार कंपनी को भारत में भी बेचेगी. इसमें कोई भी विदेशी व्यक्ति आ कर बोली नहीं लगा पाएगा

 

Related Articles

Back to top button