Air India के विमान में यात्री ने महिला क्रू मेंबर्स के साथ की बदसलूकी – RGH NEWS
देश

Air India के विमान में यात्री ने महिला क्रू मेंबर्स के साथ की बदसलूकी

Passenger Beaten Two Female Crew Members नई दिल्ली:  विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। आज भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल एअर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने केबिन क्रू के दो सदस्यों के साथ बदसलूकी की है। बताया जा रहा है कि यात्री ने केबिन क्रू के दोनों सदस्यों के साथ मारपीट भी की है। अंतत विमान को वापस लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Read more: Raigarh News: यूपी का कबाड़ी खरीदता था मालगाड़ी से चोरी हुए पार्ट्स

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में एक यात्री हिंसक हो गया। उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने के बाद फ्लाइट को सुबह 9.40 बजे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लैंड करा दिया गया। लैंडिंग के बाद क्रू ने केस दर्ज कराने के बाद यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

Passenger Beaten Two Female Crew Members बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। 8 अप्रैल को फ्लाइट संख्या 6ई 308 में सवार एक 40 वर्षीय यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। क्रू मेंबर ने इस बात की जानकारी तुरंत विमान के कैप्टन को दी। यात्री को रोकने की कोशिश की गई तो उसने हंगामा शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button