टेक्नोलोजी

AI Impact Summit 2026: आज से दुनिया का सबसे बड़ा AI Event शुरू, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी एडवांस गैजेट्स

AI Impact Summit 2026 आज यानी 16 फरवरी से भारत में दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे और ये इवेंट 5 दिन तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का आयोजन होगा। यहां दुनियाभर की 300 से ज्यादा कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। सभी लोग देखेंगे की एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार से मदद करेगा।

 

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आज भारत मंडपम में इंडिया ‘AI इम्पैक्ट समिट’ शुरू हो रही है। इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत। इस समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ यानी ‘सबका भला और सबकी खुशी’ है। 30 से ज्यादा देशों की 300 कंपनियां अपने एआई गैजेट्स और तकनीक दिखाएंगी।

 

छात्रों और युवाओं के लिए ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ जैसे प्रोग्राम होंगे। एआई मॉडल्स का डेमो होगा जो खेती में फसल की बीमारी पहचानने, अस्पतालों में बेहतर इलाज करने और भाषा अनुवाद में मदद करते हैं। आम लोग इन इनोवेटर्स से सीधे बात कर सकेंगे और समझ सकेंगे कि भविष्य की तकनीक कैसी होगी इसके बारे में जान सकते हैं।

 

read more Bhiwadi Fire News: बड़ा हादसा; फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

 

 

AI Impact Summit 2026100 से ज्यादा देशों के हिस्सा लेने की खबर है। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें आएंगे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और माइक्रोसॉफ्ट-गूगल के अन्य बड़े नामों के साथ भारतीय टेक कंपनियों के 40 से ज्यादा CEO के भी समिट में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button