Ahmedabad plane crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच पूरी; आज सामने आएगी विमान हादसे की असली वजह! – RGH NEWS
देश

Ahmedabad plane crash Report: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच पूरी; आज सामने आएगी विमान हादसे की असली वजह!

Ahmedabad plane crash Report: अहमदाबाद: पिछले महीने के 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा सामने आया था।

 

Ahmedabad plane crash में कितनी मौतें हुई थी?

लन्दन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की एक ड्रीमलाइनर फ्लाइट उड़ान टेकऑफ के महज दो मिनट बाद एयरपोर्ट के पास एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया था। यह बोईंग विमान एक मेडिकल हॉस्टल में जा गिरा था। इस हादसे में विमान में बैठे 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि जमीन पर मौजूद 34 लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी।

 

किस एजेंसी को सौंपा गया था Ahmedabad plane crash की जाँच का जिम्मा?

इस पूरे हादसे के शुरुआती जांच का जिम्मा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को सौंपा गया था जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है। बताया जा रहा है कि, जाँच एजेंसी आज भारत के इस सबसे बड़े विमान हादसे से जुड़ी वजहों का खुलासा कर सकता है। हर कोई इन जाँच रिपोर्ट को लेकर उत्सुक है।

 

Ahmedabad plane crash में कितने विदेशी नागरिकों ने जान गंवाई?

हर कोई जानना चाहता है कि, क्या वजह रही कि विमान टेकऑफ के बाद तेजी से नीचे आ गया और सीधे इमारत से जा टकराया। इस हादसे में बड़े पैमाने पर विदेशी नागरिकों ने भी जान गंवाई थी जबकि गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी भी इस प्लेन क्रैश का शिकार हुए थे।

 

Read Also: Sawan 2025: आज से शुरू हुआ पवित्र सावन महीना, यहां जानें शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

 

Ahmedabad plane crash कितने लोग बचाये गये?

हादसे के बाद सरकार और प्रशासन की तरफ से युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया था। इस हादसे में विश्वास रमेश नाम का एक ब्रिटिश नागरिक चमत्कारिक रूप से बच निकलने में कामयाब रहा था, वह दुर्घटनाग्रस्त विमान के पिछली सीट पर मौजूद था। उसने बताया था कि, क्रैश के बाद विमान का पिछ्ला हिस्सा इमारत के शुरुआती हिस्से में जा फंसा था जिसके बाद वह इमरजेंसी खिड़की से कूद गया और उसकी जान बच गई।

अहमदाबाद विमान हादसा कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर: यह हादसा 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हुआ था। टेकऑफ के दो मिनट बाद ही एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई थी।

हादसे में कुल कितने लोगों की मौत हुई थी?

उत्तर: इस भयावह हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की और ज़मीन पर मौजूद 34 लोगों की मौत हुई, कुल 270 लोग जान गंवा बैठे।

इस हादसे की जांच किस एजेंसी ने की थी और रिपोर्ट कब आई?

हादसे की जांच का जिम्मा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंपा गया था। रिपोर्ट 11 जुलाई 2025 को सार्वजनिक की गई।

Related Articles

Back to top button