Gold Price Today बजट के ऐलान के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 5,000 रुपये तक सस्ता, जानें रेट
After the announcement of the budget, there is a huge fall in the prices of gold and silver, gold becomes cheaper by Rs 5,000, know the rate.
Gold Price Today बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।
बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,820 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।
सोने की मांग बढ़ेगी, कीमतें ज्यादा नहीं घटेंगी
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार इस बार बजट में सोना-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई है। इससे इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की मांग और तेजी से बढ़ेगी।
अभी सोने और चांदी में गिरावट भले हुई है, लेकिन इसे केवल ड्यूटी एडजस्टमेंट कह सकते हैं। कुछ दिन अगर सोना गिरा भी तो यह फिर कवर कर लेगा। अमेरिका में चुनाव और वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने और चांदी के दाम अधिक नहीं गिरेंगे। यह खरीद का अच्छा मौका है।
इस साल अब तक 4,800 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 4,800 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 68,177 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 81,801 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 8,400 रुपए बढ़ चुकी है।
Also read मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्यों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Recruitment 2024: शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान..1 लाख 60 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी राज्य सरकार
सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
Gold Price Today सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

