Adipurush: खत्म हुआ इंतजार, इस तारीख को रिलीज होगा ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर!

Prabhas Adipurush Trailer: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. आदिपुरुष मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है. हाल ही में फिल्म के कई पोस्टर जारी किए गए हैं. अब फिल्म की रिलीज डेट और ट्रेलर लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है. ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान लीड रोल प्ले कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 मई को आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर रिलीज के लिए मुंबई में एक स्पेशल इवेंट रखा जाएगा. बेहद खास तरीके से ट्रेलर लांच की तैयारी चल रही है. ट्रेलर करीब 3 मिनट का होगा. हालांकि अभी इसे लेकर फिल्ममेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
वहीं फिल्म की रिलीज की डेट भी फाइनल हो गई है. 16 जून को फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा. पहले खबर थी कि फिल्म को पोस्टपोन किया जा सकता है. आदिपुरुष की रिलीज से पहले 13 जून को इसे न्यूयॉर्क में होने वाले ट्रिबेका फेस्टिबल में भी दिखाया जाएगा.
Also read नाबालिक से 5 आरोपीयों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप, दो सगे भाई सहित 5 गिरफ्तार….
आपको बता दें प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर पिछले 2 साल से बज़ बना हुआ है. पिछले साल फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ था. टीजर में रावण बने सैफ के लुक की तुलना खिलज़ी से की कई थी. वहीं हनुमान के लुक को लेकर भी विवाद हुआ था. हाल ही में जारी किए गए आदिपुरुष के पोस्टर्स पर भी खूब विवाद हुआ था.
Prabhas Adipurush Trailerसाउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस फिल्म को लेकर काफी क्रेज़ी हैं. फिल्म में प्रभास राम की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं कृति सेनन साती माता और सनी सिंह लक्षमण का रोल प्ले कर रहे हैं. सैफ अली खान फिल्म में रावण की भूमिका में नज़र आएंगे



