Adani Group के इन शेयरों में जोरदार तेजी, जानें डिटेल्स…

Adani Stocksमिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार (2 मार्च) को बिकवाली नजर आ रही है। सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक गिरकर 59,000 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी कमजोरी है। ये करीब 80 अंक गिरकर 17,400 से नीचे आ गया है। आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है। मेटल और ऑटो शेयर भी कमजोर हुए
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से के 22 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आज के टॉप लूजर्स में टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, मारुति और टेक महिंद्रा है। वहीं बढ़ने वाले शेयरों में LT, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील है। उधर, अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर कल की ही तरह आज भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
अडाणी एंटरप्राइजेज 4% से ज्यादा चढ़ा
अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज 4% से ज्यादा चढ़ा है। अडाणी पोर्ट में भी 2% से ज्यादा की तेजी है। वहीं अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन और विल्मर 5-5% बढ़कर कारोबार कर रहे हैं। अडाणी टोटल गैस और एनडीटीवी भी 4% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC में आधा फीसदी और अंबुजा में 4% से ज्यादा की तेजी है।
Also Read स्वरा भास्कर ने शेयर कर दी अपनी प्राइवेट फोटोज, हर तरफ हो रहे चर्चे…
बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (1 मार्च) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76% चढ़कर 59,411.08 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 146.95 अंक या 0.85% की तेजी रही। यह 17,450.90 के स्तर पर बंद हुआ था



