हत्या मामले में आरोपी को मिली आजीवन कारावास – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

हत्या मामले में आरोपी को मिली आजीवन कारावास

कोण्डागांव। हत्या के आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस प्रकरण में शासन की ओर से दिलीप जैन लोक अभियोजक ने पैरवी की। लोक अभियोजक दिलीप जैन ने बताया कि 26 मार्च 2020 को प्रार्थी हरीराम मरकाम पल्ली छिंदभारा ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मार्च को सुबह 8 बजे के लगभग गांव में हल्ला हुआ कि प्रार्थी के चचेरा भाई बोडकू उर्फ बोचाराम मरकाम का शव शीतली जंगल में पड़ा हुआ है। तब प्रार्थी व मनीचीत मरकाम, आसाराम मरकाम के साथ सितली जंगल जाकर देखे तो जंगल में बोडकू का शव पड़ा हुआ है। उसके सिर में खून बहकर चेहरे और सिर में सूखा है।

प्रार्थी को संदेह हुआ कि बोंडकू उर्फ बोचाराम की हत्या उसके भतीजे हीरा सिंह मरकाम के द्वारा की गई है। क्योंकि पूर्व से उन दोनों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। जमीन बंटवारा को लेकर कई बार मारपीट भी हुआ था। इस दौरान प्रार्थी की सूचना पर धारा 174 के तहत आकस्मिक व अकाल मृत्यु के संबंध में मर्ग दर्ज कर धारा 302 के तहत लेखबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान इस प्रकरण में खून के धब्बों को मिटाने वाले को साक्ष्य छुपाने के दृष्टि से शव को सितली जंगल में ठिकाने लगाने में संजय कुमार नेताम, भोलाराम मरकाम और रमा नेताम के द्वारा सहयोग पाए जाने से धारा 34 भादवि भी जोड़ी गई और प्रकरण के मुख्य आरोपी हीरा सिंह मरकाम के साथ संजय कुमार नेताम, भोलाराम मरकाम व रमा नेताम को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button