Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी बस, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल – RGH NEWS
देश

Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी बस, हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल

Accident News शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना सिंहपुर थाना क्षेत्र के मिठौरी के जंगल के पास हुई। बताया गया कि, बस लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रही थी और इसमें मजदूर यात्री सवार थे। दुर्घटना में 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है

Accident News वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना के कारणों की जांच शुरू की है। बता दें कि, इससे पहले भी कई घटना हो चुकी है जो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button