Accident News: लाल हुई सड़कें,ट्रक और लग्जरी बस में जबरदस्त टक्कर से चली गई 8 लोगों की जान – RGH NEWS
देश

Accident News: लाल हुई सड़कें,ट्रक और लग्जरी बस में जबरदस्त टक्कर से चली गई 8 लोगों की जान

Accident News अहमदाबाद : गुजरात के आणंद जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और लग्जरी बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक और बस पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर शवों का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मिनी ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह लग्जरी बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी, तभी सुबह करीब साढ़े चार बजे आणंद के पास एक्सप्रेस हाईवे पर बस पंचर हो गई। पंचर के ठीक करने के लिए ड्राइवर, क्लीनर बस को सड़क के किनारे खड़े किए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में छह लोगों की जान चली गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। सभी घायलों को आणंद के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read more : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात

Accident News हाईवे पर सड़क हादसे की खबर मिलते ही आणंद फायर ब्रिगेड, एक्सप्रेस हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और आणंद रूरल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और यात्रियों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button