बिहार

Accident News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Accident News बिहार। : जिले के बोचहां इलाके में शनिवार की सुबह स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर बोचहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि यह पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में हुई है। आज सुबह एक स्लीपर बस अचानक से पलट गई। वहीं बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आस-पास कई लोगों की भीड़ लग गई।

Read more : MP Kisan App से अब किसानों को घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ, यहां से करें DOWNLOAD

Accident News : बताया गया कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने फौरन मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button