Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी,एक जवान शहीद, 28 घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां BSF के एक जवान की जान चली गई और 28 अन्य जवान घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब जवानों से भरी एक बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। इस घटना के बाद ही चीख पुकार मच गई। यह दुर्घटना बडगाम के ब्रेल गांव के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार, बस में 29 BSF जवान सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक BSF जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 28 जवान घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। सभी घायल जवानों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी,एक जवान शहीद, 28 घायल

यह हादसा बेहद दर्दनाक है और हमें सोचने पर भी मजबूर करता है, क्यों कि हमारे सुरक्षा बलों को न केवल आतंकवाद और बाहरी खतरों से निपटना होता है, बल्कि दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती के दौरान भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button