देश

Accident News: बद्रीनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

Accident News रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ हाईवे के पास एक टेम्पो ट्रैवलर गहरी खाई में गिर गई। ट्रैवलर में करीब 17 यात्री सवार थे। SDRF और पुलिस की टीम बचाव कार्य कर रही है। अब तक दो घायलों को टीम ने एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया है

Read more : Paddy Procurement: किसानों के लिए बड़ी खबर!15 जुलाई तक चलेगी धान की खरीद, 24 घंटे के अंदर खाते में जमा होंगे पैसे

Accident News अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और करीब 7 लोग घायल हैं। हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button