मनोरंजन

Abhishek-Aishwarya : अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ले रहे है डाइवोर्स….पढ़े पूरी खबर

Abhishek-Aishwarya  मुंबई 20 जुलाई 2024 पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की चर्चा सोशल मीडिया में हो रही है। अनंत अंबानी की शादी के बाद दोनों के बीच अनबन की खबरों ने और भी ज्यादा जोर पकड़ लिया है। दरअसल अंबानी परिवार की पार्टी में बच्चन परिवार से ऐश्वर्या दूर ही रहीं। वह अपनी बेटी के साथ अलग नजर आईं तो वहीं अभिषेक अपने माता-पिता और बहन के साथ अलग दिखे। इस शादी के बाद लोग ये मानकर चल ही रहे थे कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार से बहुत ज्यादा खफा हैं, वहीं अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट लाइक कर इस बात को लगभग पुख्ता कर दिया है कि वह और ऐश्वर्या अलग हो सकते हैं।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स

तलाक का यह पोस्ट ग्रे डिवोर्स के बारे में था। ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिटर्स भी कहा जाता है। पश्चिमी देशों में ग्रे डिवोर्स बेहद आम है। आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये ग्रे डिवोर्स है क्या? बता दें कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर आकर एक प्यारे जोड़े को तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग रहना पड़े उसे ग्रे-तलाक कहा गया है। और आसान भाषा में समझा जाए तो 50 की उम्र के बाद अगर शादीशुदा कपल तलाक ले कर एक दूसरे से अलग होता है तो उसे ग्रे डिवोर्स कहते हैं।

Read more : Bhojpuri Viral Video: मोनालिसा और Nirahua की रोमांस विडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, विडियो हुई वायरल

तेजी से बढ़ा है ग्रे डिवोर्स का चलन

Abhishek-Aishwarya 1990 से अब तक ग्रे डिवोर्स के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़े हैं। एक अध्ययन के मुताबिक 2030 तक यह संख्या तीन गुना हो सकती है। इस रिसर्च के आंकड़े बताते हैं 2005 और 2015 के बीच इंग्लैंड और वेल्स में तलाक में 28% की गिरावट आई। उसी अवधि के दौरान इंग्लैंड और वेल्स में 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों की संख्या में 23% की वृद्धि हुई, जबकि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं की संख्या में 38% की वृद्धि हुई। ये सारे मामले ग्रे डिवोर्स के थे।

Related Articles

Back to top button