Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालो के कर्ज में हो सकती है बढ़ोतरी, बाधाओं से बचने करें ये उपाय, पढ़े आज का अपना राशिफल – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालो के कर्ज में हो सकती है बढ़ोतरी, बाधाओं से बचने करें ये उपाय, पढ़े आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal  नई दिल्लीः ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 05 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि 12:21 मिनट तक है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:51 -12:41 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:49 − 15:23 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला हैः-

मेष राशि- शत्रुओं का उत्पात बना रहेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक तनाव बना रहेगा। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि– मिथुन राशि की स्थिति स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान की स्थिति पहले से बेहतर, व्यापार अच्छा चल रहा है। गृह कलह के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य में प्रॉब्लम हो सकती है। भूमि भवन और वाहन की खरीदारी में रोड़े अटकेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। भुजा से लेकर के सिर तक की प्रॉब्लम संभव है। प्रेम संतान व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऊर्जा का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- अनायास खर्च की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मान सशंकित रहेगा। प्रेम संतान भी मध्यम रहेगा। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। स्वस्थ मध्यम है। प्रेम संतान व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों की विघ्न बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Aaj Ka Rashifal मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी का भी स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, और दोनों का साथ भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। शिव जी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

 

Related Articles

Back to top button