Aaj Ka Rashifal : आज बदलेगा इन राशि के जातकों का भाग्य, हनुमान जी की कृपा से होगी धन की बारिश

Aaj Ka Rashifal नई दिल्ली : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 सितंबर, के दिन मंगलवार है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी के पूजन से सुख-संपदा में वृद्धि होती है और भय, रोग, कष्ट आदि भी दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है।
मेष : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और सेहत के मामले में अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। दिन खत्म होने तक नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में टाइम इन्वेस्ट करने के लिए यह अच्छा दिन होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले आज अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं। अहंकारी न होने का प्रयास करें। आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है। कारोबार फलेगा-फूलेगा। नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है। आपको आज सीनियर्स के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सकता है आप पॉलिटिक्स का शिकार हो जाएं। सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों आज ऑयली फूड से दूरी बनाएं। आपके काम की तारीफ होगी। व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। यह एक सपने के सच होने जैसा दिन साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको खासतौर पर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आज का दिन कुल मिलकर शुभ साबित हो सकता है।
कर्क राशि- निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। बजरंगबली की शरण में जाएं, उन्हें प्रणाम करें, अर्चना करें, अच्छा होगा।
सिंह राशि– स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। मन में बेचैनी, घबराहट, उदासीनता बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- मानसिक तनाव रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खुशनुमा माहौल नहीं रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि– स्वास्थ्य पे ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक संतुलन थोड़ा गड़बड़ आएगा यात्रा कष्टदायी हो सकता है। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।
वृश्चिक राशि– कोर्ट कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
धनु राशि– मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में मजा नहीं आएगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि– स्वयं के स्वास्थ्य पर, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
Aaj Ka Rashifal मीन राशि– शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।



